फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें दिन टूटी कोरोना की चेन, एक मरीज संक्रमित, वह भी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण के शून्य केस मिलने का सिलसिला गुरुवार को टूट गया। गुरुवार को एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जब चिकित्सकों ने उसे होम आइसोलेट करने के लिए संपर्क किया तो संपर्क नहीं हो सका। चिकित्सकों की टीम दिनभर उसे ढूंढती रही, लेकिन उसकी जानकारी नहीं मिली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि टीमें युवक को तलाशने का प्रयास कर रही हैं। अब जनपद में सक्रिय केसों की संख्या तीन रह गई है।
विज्ञापन

गुरुवार को आरटीपीसीआर में देहरी गांव के एक 20 वर्षीय युवक को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई। युवक का सैंपल 20 जुलाई को लिया गया था। रिपोर्ट आने के बाद जब चिकित्सकों ने युवक के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो वह बंद मिला। मोबाइल पर नंबर भी किसी अन्य के नाम से प्रदर्शित हो रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि इससे असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। गांव में तलाशने पर भी युवक से संपर्क नहीं हो सका है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग का कहना है कि रिपोर्ट आने से पहले से ही लोगों को जागरूकता बरतनी चाहिए। मोबाइल ऑन रखना चाहिए, ताकि चिकित्सक संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर दवा दे सकें और उन्हें होम आइसोलेट कर सकें। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयास तभी सफल होंगे, जब शहरवासी भी उसमें सहयोग करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें