फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसानों को बाजारी शोषण से बचाएं सहकारी समितियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला सहकारी बैंक के सभागार में बुधवार को इफको के सहयोग से आयोजित जिला सहकारी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक (सहकारिता) वीर विक्रम सिंह ने सचिवों का आह्वान किया कि वह सहकारिता के बीच सहकार लाएं। हमें किसानों को बाजारी शोषण से बचाना है, समितियों पर ही खाद, बीज, खरपतवारनाशक, माइक्रोन्यूट्रेट आदि गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराना है, ताकि किसान बाजार में महंगे और नकली खाद व बीज आदि से बच सके।
विज्ञापन

संयुक्त निबंधक ने सभी सहकारी समितियों के सचिवों को निर्देश दिए कि वह अपनी समितियों के बीज के लाइेंसस ले लें, भविष्य में प्रयास करें कि किसान को खेती के लिए गेहूं, धान, दलहन, तिलहन के बीज समेत जो भी चाहिए, उन्हें सीजन के अनुसार उपलब्ध कराएं। क्योंकि बाजार में तरह तरह के विज्ञापनों से किसानों का शोषण किया जा रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक व फसली नुकसान होता है। समितियों पर लगने वाली लंबी लंबी लाइनें यह बताती है कि किसानों को सहकारी समितियों पर भरोसा है, कि यहां न तो नकली सामग्री मिलेगी और न ओवररेटिंग होगी।
उप क्षेत्र प्रबंधक (इफको) यशवीर सिंह के संचालन में शुरू हुए सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि उपमहा प्रबंधक (इफको मेरठ) ब्रजवीर सिंह ने समिति सचिवों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी के साथ अन्य उत्पादों के बारे में समझाया। साथ ही यह भी कहा कि यदि कोई किसान इन उत्पादों के कम लाभ की बात करता है तो कहीं न कहीं उसके प्रयोग में कमी हो सकती है, ऐसे में किसान को डेमोस्ट्रेशन लगाएं।फसलों में नैनो डीएपी से बीज, जड़, कंद, सेट शोधित कर बुवाई व रोपाई करने की सलाह दी। वर्तमान में आ रही समस्याओं से निपटने के लिए वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग के लिए किसानों को जागरूक करें।
विज्ञापन

सम्मेलन में सहायक निबंधक (सहकारिता) अमरेंद्र कुमार, एडीओ (सहकारिता) अनिल त्रिपाठी. एडीसीओ रमेश सिंह, सचिव प्रेम सिंह समेत कई एडीसीओ, एडीओ व 60 सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें