मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर में बुधवार की की देर शाम कंप्यूटर सेंटर से लौट रहीं दो छात्राओं से युवकों ने छेड़खानी कर दी। छात्राओं ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया जिसमें छात्राएं घायल हो गईं। आस पड़ोस के लोग बचाने बचाए तो आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस पड़ोस के कैमरे चेक कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली दो छात्राएं गलशहीद क्षेत्र में कंप्यूटर सेंटर पर कंप्यूटर सीखने जाती हैं। बुधवार की शाम करीब सात बजे दोनों छात्राएं सेंटर से घर लौट रही थीं। करुला पुलिया पर वह ई-रिक्शा से उतर कर पैदल जाने लगीं। पीर का बाजार में गली नंबर एक में पहले से खड़े युवकों ने उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्राओं ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें तेजाब डालने धमक दी। पीड़िता किसी तरह गली से आगे निकली तो आरोपी ने उनका पीछा करने लगे। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। इसके बाद ही आरोपियों ने हरकतें बंद नहीं की। पीड़तों के विरोध पर आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसमें दोनों छात्राएं घायल हो गईं। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। आस पड़ोस के लोगों ने यूपी 112 पर काॅल कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िताओं से बात की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली लेकिन अंधेरा होने के कारण पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस वापस चली गई। एक छात्रा के पिता का कहना है कि उन्होंने थाने में तहरीर दे दी है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता का कहना है कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी र्है।