मुरादाबाद। सिविल लाइंस के अवंतिका कालोनी में रुपये मांगने पर कूलर व्यापारी को कुछ लोगों ने पीट कर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिविल लाइंस के भटावली निवासी बन्ने अली की अवंतिका में कूलर की दुकान है। आरोप है कि कालोनी में ही रहने वाला पवन कूलर ठीक कराने आया था। बन्ने ने कूलर ठीक करने के पैसे मांगे तो पवन ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद पवन ने देख लेने की धमकी दी और वहां से चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद पवन कुछ युवकों केे साथ लेकर आया और उसने बन्ने अली को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान हमलावरों में से किसी ने उन पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इसमें बन्ने अली गंभीर रूप से घायल हो गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।