फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल नगर कालोनी सड़क निर्माण को लेकर जेई से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर फेज-1 में राममंदिर के सामने स्थित कई साल से खराब सीसी टायल्स सड़क की मरम्मत का कालोनी के ही कुछ लोगों ने विरोध किया। इस बात को लेकर उनकी नगर निगम के जेई से भी नोकझोंक हो गई। विरोध करने वाले लोगों का कहना था कि सड़क बनने के बाद ऊंची हो जाएगी, जिससे उन लोगों के घरों में बरसात का पानी भरेगा। इस मामले को लेकर कालोनी के ही कुछ लोग जेई का समर्थन करने लगे। सूचना पर पार्षद भी मौके पर पहुंच गए। बाद में जेई व पार्षद ने विरोध करने वाले लोगों को समझा कर शांत करा दिया। इसके बाद कुछ दूरी तक सड़क का निर्माण कराया जा सका।
विज्ञापन

दीनदयाल नगर फेज-1 में राममंदिर के सामने की सड़क की दशा पिछले पिछले तीन-चार साल से खस्ताहाल है। कई स्थानों से नालियां भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इससे मामूली बरसात में भी सड़क अथवा कुछ लोगों के घरों के सामने पानी भर जाता था। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। कालोनी के कई लोग इस बाबत पार्षद व नगर निगम के अधिकारियों से कई बार सड़क निर्माण की मांग कर चुके थे।
सोमवार सुबह नगर निगम के ठेकेदार की टीम के साथ नगर निगम निर्माण खंड के जेई शिवमोहन के साथ मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि जैसे ही मजदूरों ने सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया वैसे ही वहां कालोनी के ही कुछ लोग पहुंच गए और विरोध करने लगे। जेई ने जब उन्हें समझाने की कोशिश की तो वह लोग जेई से भी वाद-विवाद, नोकझोंक करने लगे। सूचना पर पार्षद अजय दिवाकर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी विरोध कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान विरोध करने वाले लोगों का कहना था कि मरम्मत कर सड़क ऊंची की जा रही है। जिससे उनके घरों में पानी भरेगा। जबकि कालोनी के ही कुछ लोगों का कहना था कि सड़क की मरम्मत होनी चाहिए। जिससे बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। काफी देर तक नोकझोंक होने के बाद जेई ने कहा कि मरम्मत का कार्य सभी की सहूलियत के लिए किया जा रहा है। इससे किसी को दिक्कत नहीं होगी। सरकार के मानकों के अनुसार ही कार्य होगा। इस पर दोनों पक्ष शांत हो गए। बाद में जेई ने अपनी मौजूदगी में सड़क के निर्माण का काम शुरू करा दिया। जेई शिवमोहन ने बताया कि सड़क की अधिकांश मरम्मत का काम हो चुका है। थोड़ा भाग रह गया है जो मंगलवार को पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

000
15 दिन से मजदूरों को नहीं करने दिया जा रहा था काम
जेई शिवमोहन ने बताया कि सड़क मरम्मत का काम संबंधित ठेकेदार के मजदूरों ने 15 दिन पहले शुरू कर दिया था, लेकिन उस दौरान भी कालोनी के ही कुछ लोगों ने विरोध कर दिया था। जिसके काम एक-दो दिन के लिए काम बंद कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद कई बार सड़क की मरम्मत करने के लिए टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हर बार कुछ लोगों के विरोध के कारण टीम वापस आ जा रही थी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें