मुरादाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए एक बार फिर कंसलटेंट कंपनी बदल दी गई है। अब कंसलटेंट कंपनी दाराशाह स्मार्ट सिटी का प्रपोजल तैयार करेगी। शुक्रवार को लखनऊ में होने वाली मीटिंग स्मार्ट सिटी के प्रपोजल को नए सिरे तैयार करने पर स्मार्ट सिटी के प्रथम चरण में भुवनेश्वर को टापर बनाने वाली कंसलटेंट कंपनी जेएलएल भी मुरादाबाद को टाप-40 में जगह नहीं दिला पाई।
स्मार्ट सिटी चैलेंज राउंड टू से भी मुरादाबाद बाहर हो गया है। मंगलवार को घोषित किए गए चालीस शहरों में मुरादाबाद को शामिल नहीं किया गया है। जबकि इस बार 1477 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रथम चरण में स्मार्ट सिटी में शामिल किए गए बीस शहरों में मुरादाबाद को शामिल नहीं किया गया था।
यहीं नहीं यूपी से किसी भी शहर का चयन नहीं किया गया। जिसपर प्रपोजल तैयार करने वाली कंपनी को बदल दिया गया। प्रथम चरण में टाप-20 में भुवनेश्वर के प्रपोजल को सबसे अधिक पसंद किया गया। जिसे कंसलटेंट कंपनी जेएलएल ने तैयार किया था। स्मार्ट सिटी चैलेंज राउंड टू के लिए इस बार इसी कंपनी ने मुरादाबाद का प्रपोजल बनाया था।
प्रपोजल 1477 करोड़ का था। लेकिन जेएलएल कंपनी से भी शहर को निराशा हाथ लगी। ये कंपनी भी मुरादाबाद को टाप 40 में शामिल नहीं करा पाई। नगर आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटी चैलेंज राउंड टू के लिए जेएलएल कंपनी से प्रपोजल तैयार कराया गया था। फर्स्ट राउंड की खामियों को दूर करके प्रपोजल तैयार किया गया था। लेकिन टाप-40 में जगह नहीं मिल पाई।