नैनीताल से कालाढूंगी जा रही कार बृहस्पतिवार सुबह मंगोली के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे मं मुरादाबाद के एक छात्र की मौत हो गई। जबकि उसके तीन साथी घायल हो गए। हादसे के समय चारों दोस्त नैनीताल घूमने जा रहे ाो। छात्र की मौत की ख्बर से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार तड़के आई-20 कार (यूपी21 एएफ-9570) नैनीताल से कालाढूंगी के रास्ते रवाना हुई। सुबह चार बजे मंगोली के पास कार 200 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए।
सुबह छह बजे हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली। कोतवाल अरुण कुमार के अलावा दमकल कर्मी, मंगोली पुलिस और एसडीआरएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकाला।
हादसे में शिवम कुमार उर्फ चेतन प्रताप सिंह (25) पुत्र देश राज सिंह निवासी सम्राट अशोक नगर थाना मझोला, प्रशांत कुमार (22) पुत्र कुशलपाल सिंह, निशांत कुमार (23) पुत्र अज्ञनेश कुमार निवासी नवीन नगर थाना सिविल लाइंस और अविनाश गौड़ (24) पुत्र ज्ञानेश कुमार निवासी कटघर घायल हो गए।
पुलिस ने चेतन प्रताप सिंह और प्रशांत कुमार की हालत गंभीर होने पर हल्द्वानी भेज दिया। जहां चेतन प्रताप सिंह मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर चेतन प्रताप के परिजन भी हल्द्वानी पहुंच गए।
पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर मुरादाबाद आ गए। पिता ने बताया कि कार 200 मीटर खाई में कार गिरी थी। जिसमें केवल उसके बेटे की मौत हुई है। जबकि एक युवक घायल हुआ और दो युवक सुरक्षित हैं। उन्हें आशंका है कि उसके साथ कोई घटना हुई है।