एआई के दौर में भी मुरादाबादी हस्तशिल्प का तोड़ नहीं : बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि एआई और तकनीक के दौर में भी मुरादाबादी हस्तशिल्प का कोई तोड़ नहीं है। इस क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र को तकनीक व नवाचार से जोड़ने से लिए भारत सरकार से मदद दिलाने का प्रयास करेंगे। मुरादाबाद को एक्सपोर्ट हब बनने की दिशा में बढ़ना चाहिए।
लोकसभा अध्यक्ष डिजाइनको प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में आयोजित एक्सपोर्टर्स मीट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने निर्यातकों से उनके मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही यहां के निर्यातकों को लोकसभा में आने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि वह निर्यातकों व सांसदों के बीच संवाद स्थापित कराएंगे, जिससे समस्याओं का निराकरण हो सके।
उन्होंने कहा कि मुरादाबाद की सांस्कृतिक विरासत बहुत पुरानी है। यहां की अद्वितीय शिल्पकारी आत्मनिर्भर भारत का समर्थन करती है। हस्तशिल्पियों की मेहनत से मुरादाबाद ने विदेश में पहचान बनाई है। विनीत लोहिया, विभोर लोहिया, विपिन लोहिया, विनय लोहिया, पीयूष लोहिया, विपुल लोहिया आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस माैके पर केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि लोग क्वालिटी प्रोडक्ट चाहते हैं। अच्छा लाइफस्टाइल चाहते हैं। हमारे पास 140 करोड़ का बाजार है। लोग हमें बताएं कि हम उनके लिए क्या कर सकते हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, ईपीसीएच के अध्यक्ष नीरज खन्ना आदि ने भी विचार रखे। इस दाैरान नगर विधायक रितेश गुप्ता, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, मेयर विनोद अग्रवाल, एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी, डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, महेश अग्रवाल, तनवीर वारी, प्रिया अग्रवाल, अक्षत जैन आदि मौजूद रहे।