कांठ। किसानों को मुफ्त बिजली, पानी और खाद की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम को दिया है।
मंगलवार को कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील पहुंचे और एसडीएम कार्यालय के सामने खड़े होकर मांगों के संबंध में नारेबाजी की। उनका कहना था कि इस समय खरीफ की फसल की बुआई का समय है, लेकिन किसानों न तो पानी मिल पा रहा है और न ही बिजली व खाद है। जिससे किसान परेशान हैं। सरकार ने जो मुफ्त बिजली, पानी और खाद देने की घोषणा की थी, वह पूरी नहीं की गई है। किसानों के हित में सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र को पूरा करे।
किसान समितियों पर खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं। वह बाजार से महंगे दामों पर खाद खरीदे को मजबूर हैं। कांग्रेसियों ने राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम को दिया। इस अवसर पर डॉ. सिराजुद्दीन अंसारी, हाजी शरीफ अहमद आजाद, फिरोज अनवर, नदीम अंसारी, तारिक रियाज, आमिर अल्वी, हाजी नसीम सलमानी, इवराज सलमानी, आबिद अल्वी, मशकूर सैफी, मेहंदी हसन आदि कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे।