कांठ क्षेत्र दुष्कर्म के बाद सात साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या के मामले में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी न होने पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने पीड़ित परिवार से फोन पर संपर्क कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इमरान प्रतापगढ़ी ने बताया कि अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिला था। अगर सोमवार तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। कहा कि कांग्र्रेस का हाथ पीड़ित परिवार के साथ है। इस घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।