फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Nyay Yatra: मुरादाबाद में 24 को पहुंचेगी यात्रा, तैयारियों के साथ पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

Tue, 20 Feb 2024 05:06 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कांग्रेस की न्याय यात्रा मुरादाबाद में 24 फरवरी को निकलेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। 

विज्ञापन
मुरादाबाद में कांग्रेस की न्याय यात्रा की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस नेताओं को वाहन और भीड़ जुटाने की जिलेवार जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला इकाइयों ने इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का वादा किया। दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के मंडलीय नेताओं की एक बैठक हुई।

विज्ञापन


बैठक के मुख्य अतिथि यूपी के सह प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल देर से पहुंचे। इसी कारण बैठक ढाई घंटा बिलंब से शुरू हुई। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी की सुबह आठ बजे से न्याय यात्रा की शुरुआत होगी। मुरादाबाद मंडल में इन दिनों कांग्रेस लगातार मजबूत स्थिति में होती जा रही है। 

राष्ट्रीय सचिव ने 2009 के लोकसभा चुनाव को सामने रखते हुए मंडल की आधी लोकसभा सीटों को जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के पीछे एक हजार गाड़ियों के काफिले का लक्ष्य होना चाहिए। इस दौरान आसपास के जिलों से आए नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


नेताओं ने इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का वादा किया। इस दौरान जामा मस्जिद से संभल की सीमा तक जगह जगह स्वागत मंच भी तैयार किए जाएंगे। कल से रिक्शा के माध्यम से महानगर में सुबह शाम न्याय यात्रा को लेकर प्रचार किया जाएगा।

सभी सदस्यों ने यात्रा की तैयारी के प्रत्येक बिंदु पर सहमति जताई। बैठक में जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, दूसरे राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक संजय कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी,महामंत्री व प्रभारी सुबोध शर्मा,सचिव मिथुन त्यागी,पूर्व विधायक इकराम कुरैशी मौजूद रहे। 

 इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष रिज़वान कुरैशी,सुखराज सिंह,अनूप दुबे,उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुधीर पाठक,अफजल साबरी,आजम अंसारी,अनुराग शर्मा,राजेन्द्र वाल्मीकि, भयंकर सिंह बौद्ध,अल्ताफ मंसूरी,मुशाहिद चौधरी, विवेक सागर, विजय मिश्रा,दानिश कुरैशी के अलावा रामपुर,अमरोहा,बिजनौर, बरेली व मेरठ के जिला व महानगर अध्यक्ष शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें