फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चेतन सैनी के परिवार से मिले कांग्रेसी, आज आएंगे प्रदेश अध्यक्ष

Fri, 01 Aug 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई से आहत होकर आत्महत्या करने वाले आढ़ती चेतन सैनी के परिजनों से बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने मुलाकात कर संवेदना जताई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी पीड़ित परिवार से फोन पर बात की। अजय राय शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिलने मुरादाबाद आएंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को चेतन सैनी के परिजनों से मिलने के लिए निकला तो पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर से अनुरोध किया कि वह मुलाकात करने न जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सामाजिकता के नाते ही पार्टी के लोग पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति जताने जाएंगे। इसके बाद बुध बाजार चौकी प्रभारी और मझोला पुलिस के संरक्षण में कांग्रस नेताओं ने चेतन सैनी के परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिवार से प्रदेश अध्यक्ष की फोन पर बात कराई।
कांग्रेसियों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, नुकसान की भरपाई और आश्रित को सरकारी नौकरी देने के साथ ही घटना के दोषी अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। कई नेताओं को जिलाध्यक्ष के आवास पर ही रोक दिया गया। इस दौरान प्रवक्ता सुधीर पाठक, विवेक गुप्ता, मोहम्मद अब्बास, विजयराज सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
दोपहर साढ़े तीन बजे पहुंचेंगे अजय राय

मुरादाबाद। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को चेतन सैनी के परिजनों से मुलाकात करने के लिए मुरादाबाद आएंगे। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर पाठक के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को वाराणसी से हवाई मार्ग से गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर उतरेंगे। इसके बाद कार से दोपहर 3:30 बजे मुरादाबाद पहुंचेंगे। यहां पर पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद वापस दिल्ली लौट जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें