फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गांव मंडेया मीरपुर में तेंदुआ देखने से मचा हडकंप, वन विभाग की जांच में मिले तेंदुए के पंजों के निशान

Fri, 01 Aug 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव मंडेया मीरपुर में बृहस्पतिवार को तेंदुआ देखने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच के बाद खेत में तेंदुए के पंजों के निशान पाए। इससे गांव में तेंदुआ आने की पुष्टि हुई। गांव निवासी भारतीय किसान यूनियन भानू के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने वन विभाग को सूचना दी कि गांव के आसपास तेंदुआ कई दिन से घूम रहा है। बृहस्पतिवार शाम को भी तेंदुआ गांव के नजदीक घूमता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग के दरोगा पीयूष जोशी की टीम ने ग्रामीणों के साथ बताए गए घटनास्थल का निरीक्षण किया। तो मौके पर खेत में तेंदुए के पंजों के निशान जांच में मिले। इस पर वन विभाग ने जांच में गांव के पास तेंदुए के आने की पुष्टि की। इस दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वहीं वन विभाग ने ग्रामीणों को तेंदुए से बचाव के तरीके बताए। उन्हें अकेले जंगल में न जाने की सलाह दी। तेंदुआ दिखने पर शोर मचान मचाने और पटाखे छोड़ते को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें