मेयर प्रत्याशियों ंमें टकराव के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को आधी रात दो बजे जन सपंर्क के दौरान सपा प्रत्याशी राजकुमार प्रजापति और सपा से निष्कासित निर्दलीय प्रत्याशी कैसर अली कुद्दूसी के समर्थकों में तहसील स्कूल पर टकराव हो गया।
सपा जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी का आरोप है कि घटना के वक्त वह राजकुमार प्रजापति व अन्य नेताओं के साथ मौलाना रईस अशरफ से मिलकर लौट रहे थे। तहसील स्कूल पर कुद्दूसी समर्थकों ने खुलेआम हथियारों के बल पर उनके काफिले को रोका और उनके व पूर्व मेयर डा. एसटी हसन के साथ बदसलूकी की।
हाजी इकराम का आरोप है कि दो सौ से अधिक हमलावरों ने उनकी व एसटी हसन की कार के शीशे तोड़ दिए और साथ मौजूद लोगों को बेरहमी से पीटा। वहीं कैसर अली कुद्दूसी ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे चुनाव पलटने की साजिश करार दिया।
कैसर का कहना है कि वह तहसील स्कूल पर अपने आफिस में मौजूद थे तभी सपा प्रत्याशी राजकुमार, जिलाध्यक्ष हाजी इकराम, पूर्व मेयर एसटी हसन, सलाउद्दीन मंसूरी समेत सपा के दो सौ से अधिक लोगों ने उनके आफिस पर घुसकर उनके साथ गाली गलौज की। घटना के बाद मौके पर भारी तादाद में फोर्स तैनात कर दी गई है।