फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: समय से पूरा करें यूनिवर्सिटी का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान ने रविवार को हरदासपुर स्थित निर्माणाधीन गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के कार्यों का जायजा लिया। इस दाैरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्धारित समय में कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव दोपहर में शहर पहुंचे। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं के साथ सीधे निर्माणाधीन यूनिवर्सिटी का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कुलपति आवास, एकेडमिक और एडमिन ब्लॉक, हाॅस्टल के बारे में जानकारी ली। अधीनस्थ अधिकारियों ने बताया कि निर्माण का काम तेज चल रहा है। पांच माह में कुलपति आवास बनकर तैयार हो जाएगा। एडमिन ब्लॉक के 76 में से 50 पाइल्स का काम पूरा हो चुका है। इसके साथ ही पुलिस बूथ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के ठहरने के लिए आवास का निर्माण हो जाएगा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई समस्या न आए। प्रमुख सचिव ने निर्धारित समय में का पूरा करने के निर्देश दिए।
इससे पहले प्रमुख सचिव ने पुलिस अकादमी स्थित निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया और विस्तृत जानकारी ली। विभाग के अधिकारियों ने प्रमुख सचिव के ठहरने के लिए सर्किट हाउस में इंतजाम किया था ,लेकिन शाम के समय वह सिविल लाइंस स्थित डाक बंगले में अधिकारियों के साथ बैठक कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें