फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम, राजकीय निर्माण निगम की धीमी कार्यप्रगति से कमिश्नर नाराज, दिए निर्देश

विज्ञापन
टाउन हाल बिल्डिंग का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश देते नगर आयुक्त।
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने जिले में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। कमिश्नरी सभागार में शनिवार आयोजित इस मंडलीय समीक्षा में जल निगम और राजकीय निर्माण निगम के कार्यों की धीमी प्रगति पर खासी नाराजगी जताते हुए सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में विशेष ध्यान रखने कहा। परियोजनाओं के निर्माण में धीमी गति होने पर डीएम बिजनौर को जिला स्तर पर समीक्षा के निर्देश दिए। संपूर्ण धनराशि व्यय होने के बाद भी परियोजनाओं को हैंडओवर न करने के मामले में जांच के निर्देश दिए।
यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन यूनिट-21 द्वारा रामपुर में कराये जा रहे कार्यों की प्रगति असंतोष जनक पाये जाने पर डीएम को पत्र भेजने तथा कार्यदायी संस्था द्वारा कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की स्वयं स्थिति देखने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन बीएन यादव, डिप्टी कमिश्नर गजेंद्र प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग बिजनौर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद स्योहारा बिजनौर एवं अफजलगढ़ अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग बिजनौर एवं मुरादाबाद, अधिशासी अभियंता जल निगम आदि कार्यदायी संस्थाओं के प्रबंधक एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें