सर्दी के तेवरों में कमी नहीं आ रही है। शुक्रवार को हल्की धूप निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिली। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी न होने से लोगों को दिनभर कंपकंपी लगी रही। मौसम विभाग के अनुसार पूरे सप्ताह भीषण ठंड और कोहरे का सामना करना पड़ेगा। सोमवार से दिन का तापमान एक डिग्री बढ़ सकता है।
ठंड की भीषणता कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक सप्ताह से शीतलहर का सामना कर रहे लोगों को शुक्रवार को भी दिनभर सर्दी झेलनी पड़ी। सुबह के समय काफी कोहरा था। लेकिन दिन निकलते समय तक कोहरा छंट गया। दोपहर में हल्की धूप भी खिली। धूप निकलने के बाद उम्मीद थी कि ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 04 और अधिकतम 15 डिग्री रहा। शुक्रवार को हवा सात किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ही रही, लेकिन इससे भीषण सर्दी का अहसास हुआ।स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सर्दी से बचकर रहने की सलाह दी है।
विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह को भले ही मौसम साफ दिखाईं दे, लेकिन पर्याप्त कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकले। घर से बाहर निकलने कंपकंपाती सर्दी झेलनी पड़ेगी। पूरे सप्ताह सर्दी के तेवरों में कमी आने की उम्मीद नहीं है।
....
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मौसम का पूर्वानुमान -
............
दिन- न्यूनतम अधिकतम
...
शनिवार 04 12
रविवार 04 12
सोमवार 05 12
मंगलवार 06 13
बुधवार 06 15
बृहस्पतिवार 06 15