फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, 42 ट्रेनें हुईं लेट, चार को किया गया रद्द

Fri, 05 Jan 2018 03:05 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विज्ञापन
आंझी स्टेशन के अचानक पटरी चटक गई, हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ। ट्रेनें धीमी रफ्तार से गुजारी गईं।  वहीं, मौसम की मार के चलते 42 ट्रेनें लेट हुईं। इसके अलावा आनंद बिहार-दानापुर, अमृतसर एक्सप्रेस, कोलकत्ता-जम्मू एक्सप्रेस और जननायक एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें रद्द रहीं। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

रेलवे के तमाम प्रयासों के बाद भी ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं आ पा रहा है। ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों की देरी से गंतव्य पर पहुंच रही हैं। इस कारण यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को सुल्तानपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस तीन घंटे, जलियावाला बाग एक्सप्रेस पांच घंटे, जन साधारण एक्सप्रेस तीन, गंगा- सतलुज एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से मुरादाबाद पहुंची। वहीं, कानपुर सेंट्रल से जम्मूतवी तीन और बेगमपुर एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से मुरादाबाद से गुजरी।

इसके अलावा आंझी स्टेशन के पास टूटी पटरी ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाया। वहीं, ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्री काफी परेशान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें