फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दुकान बंद कराओ नहीं तो छोड़ देंगे पढ़ाई’

Wed, 19 Apr 2017 03:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
भोजपुर में शराब की दुकान बंद कराने के लिए प्रदर्शन करतीं छात्राएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भोजपुर कस्बे में हाईवे से हटाई गई शराब की दुकान इंटर कालेज के पास शिफ्ट कर दी। शराबियों की गाली गलौच और अपशब्दों से परेशान होकर छात्राएं भड़क गई। मंगलवार को उन्होंने शराब की दुकान के बाहर प्रदर्शन किया। छात्राओं ने चेतावनी दी है कि अगर शराब की दुकान बंद नहीं कराई गई तो वह पढ़ाई छोड़ देंगीं।  
विज्ञापन


भोजपुर में पहले जीआईसी इंटर कालेज के बराबर में हाईवे किनारे देशी और अंग्रेजी की दुकानें थीं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दुकानों को शिफ्ट किया गया है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि दुकानों को शिफ्ट करते समय ध्यान रहे कि स्कूल, धार्मिक स्थल, हॉस्पिटल और आबादी पास में नहीं होनी चाहिए।

लेकिन भोजपुर के शांति देवी इंटर कालेज से करीब 40 मीटर की दूरी पर देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानें खोल दी गईं। इस कालेज में छात्राएं भी पढ़ती हैं। अब छात्राएं कालेज जाती हैं तो उन्हें शराबियों की भद्दी बातों का सामना करना पड़ा है। मंगलवार दोपहर छात्राओं ने शराब की दुकान के सामने  प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


छात्राओं का कहना था कि शराबी अश्लील फब्तियां कसते हैं। जिससे छात्राएं परेशान हैं और हमारे मां-बाप पढ़ाई बंद कराने के लिए कह रहें हैं। उनका कहना था कि शराब की दुकान विद्यालय से पांच सौ मीटर की दूरी पर होनी चाहिए।  उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर शराब की दुकान तुरंत बंद नहीं कराई तो हम रोड जाम करके प्रदर्शन करेंगीं।

इसके बाद ही अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वह पढ़ाई छोड़ देंगीं। इस मौके पर भजनलाल पाल, राजीव, मनोज, सुुुभाष, रजिया, रानी, रोशन, प्रेम लता, रजनी, रागनी, रहनूमा, देवी सिंह, कोमल रानी, गोविंद, दानिश, फात्मा, फरहीन, राकेश, शलोनी, नैनी समेत अन्य छात्र भी रहीं मौजूद। भोजपुर एसओ प्रेम चंद्र शर्मा ने बताया कि उन्हें प्रदर्शन की कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें