फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में यूपीपीसीएल के एमडी, बिजली को तरसे लोग

Wed, 19 Apr 2017 03:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सर्किट हाउस में मंगलवार को बिजली विभाग के आला अफसर बरेली और मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों के साथ  बिजली सुधार और चौबीस घंटे सप्लाई दिए जाने पर चर्चा कर रहे थे। जबकि लोकोशेड बिजली सब स्टेशन से जुड़े चंद्र नगर में मंगलवार को दिन पर बिजली गायब रही।
विज्ञापन


लोग पानी की एक एक बूंद को तरसते रहे। देर शाम तक जब बिजली नहीं आई तो लोग सड़क पर आ गए और उन्होंने प्रदर्शन किया। बिजली सप्लाई आने के बाद ही लोग शांत हुए। लोकोशेड बिजली घर से चंद्र नगर और पटेल नगर मोहल्लों को बिजली सप्लाई दी जाती है।

मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी। सुबह से दोपहर और दोपहर से शाम तक बिजली नहीं आई। दिन भर लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे। इसके बाद लोग सड़क पर उतर आए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वाले राम बहादुर कश्यप, संजय सक्सेना, गिरीश चंद्र और संजीव कश्यप ने बताया कि सुबह से बिजली नहीं आई है। कई बार बिजली दफ्तर को कॉल की गई। लेकिन कोई संतोष जनक जवाब नहीं  मिला। 

लोगों के हंगामा करने के बाद बिजली सप्लाई दे दी गई। तब जाकर लोग शांत हुए। लोकोशेड बिजली घर के जेई आरपी सिंह ने बताया कि मंगलवार को ट्रांसफार्मर की पावर क्षमता बढ़ाने और पुरानी लाइन को बदलने का कार्य किया गया था। जिस कारण चंद्र नगर की बिजली सप्लाई बंद की गई थी। कार्य पूर्ण होने पर बिजली सप्लाई दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें