फोटो 1 ठाकुरद्वारा नगर के श्री राम दुर्गा मंदिर में पहले नवरात्र पर पूजा अर्चना करते भक्त संव
ठाकुरद्वारा। शारदीय नवरात्र में प्रथम दिन सोमवार को भक्तों ने माता शक्ति के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भक्तों ने घर के मंदिरों में कलश स्थापना कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद भक्त अपने मोहल्ले में स्थित मंदिरों पर पहुंचे और माता की पूजा-अर्चना कर उनसे आशीर्वाद बनाए रखना की प्रार्थना की। शाम को मंदिरों में भजन कीर्तन हुए। नगर के तहसील स्थित श्री शिव हनुमान मंदि,र कोतवाली के पास स्थित श्री राम दुर्गा मंदिर, खाकेश्वर मंदिर, बड़ा बाजार स्थित शिव मंदिर और वेदांत मंदिर, होलिका मंदिर, फरीदनगर रोड स्थित मां चामुंडा कालरात्रि मंदिर, मोहल्ला जाटवान स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर, काशीपुर रोड स्थित माता मंदिर और श्री शिव समाधि मंदिर, मुरादाबाद हाईवे स्थित मढी शिव मंदिर, बाजार गंज स्थित माता मंदिर, मोहल्ला बंजारान स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर, हरिहर मंदिर, पीपलटोला स्थित श्री शिव धाम पंचशील मंदिर, आर्य समाज रोड स्थित श्री शिव मंदिर, चित्रगुप्त शिव मंदिर, कोतवाली मंदिर, सिंचाई विभाग कॉलोनी स्थित मनोकामना पूर्ण शिव मंदिर सहित सभी मंदिरों पर भक्तों ने सुबह से ही पहुंचना शुरू कर दिया था। वहां पर भक्तों ने पूजा अर्चना की और माता की आरती की गई।
फोटो 2 ठाकुरद्वारा नगर के श्री राम दुर्गा मंदिर में भजन कीर्तन करती महिलाएं
संवाद