फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डूबे विकास के दावे...मेयर के मोहल्ले में भी जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में लगातार हो रही बारिश ने निगम के तमाम दावों की पोल खोल दी है। जलभराव की चपेट में सिर्फ लाइनपार या पुराने इलाके ही नहीं बल्कि खुद महापौर विनोद अग्रवाल का मोहल्ला भी आ गया है। महापौर के वार्ड नंबर-21 में स्थित लाजपतनगर, प्रभात मार्केट, कमला नगर, शिवपुरी आदि मोहल्लों की सड़कों पर भी पानी का सैलाब उमड़ पड़ा। कहीं-कहीं घुटनों तक पानी भर गया जिससे हजारों लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने बारिश से पहले नाले की सफाई ठीक तरीके से नहीं कराई जिसके नतीजे में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लोग महापौर को भी कोसते हुए नजर आए। जल निकासी व्यवस्था की बदहाली से लोगों का गुस्सा भी साफतौर पर नजर आया। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और दुकानदार, सभी इस असुविधा से परेशान रहे।
भारी जलभराव के चलते दोपहिया वाहन कई जगह फिसलते नजर आए। कीचड़ और पानी में रास्ता पहचानना मुश्किल हो गया। रामगंगा विहार के रहने वाले राहुल मिश्रा ने कहा कि पानी के बीच बाइक बंद हो गई। हर साल यही होता है। बारिश के बाद मोहल्ला डूब ही जाता है। इसी तरह की शिकायत पुराने शहर के अन्य मोहल्लों में भी रही। महापौर की तरह ही नगर विधायक रितेश गुप्ता का वार्ड भी जलभराव से प्रभावित रहा।
विज्ञापन



00
- जलभराव के बीच गड्ढे में गिरा वाहन सवार, वीडियो वायरल
करुला के रहमत नगर में जलभराव की वजह से एक वाहन चालक को हादसे का सामना करना पड़ा। स्कूटी सवार चालक पानी में गड्ढे का आकलन नहीं कर सका। इससे वह गड्ढे में स्कूटी समेत गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने युवक को बमुश्किल बाहर निकाला और उसे पास ही स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार कर युवक को डिस्चार्ज कर दिया। घायल युवक लाजपतनगर का रहने वाला है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। निगम के अधिकारियों ने कहा कि इस समय गड्ढा खोदने पर पाबंदी लगी हुई है। सड़क पर गड्ढा था तो इसकी जांच कराई जाएगी और दोषी से जुर्माना वसूला जाएगा।
00

- भोलानाथ कॉलोनी में नाव से निकले लोग
भोलानाथ कॉलोनी में जलभराव की वजह से एक बड़ी आबादी घरों में ही कैद हो गई है। कॉलोनी में पांच फीट तक पानी भरा हुआ है। लोग रोजमर्रा की जरूरत के सामान भी नहीं खरीद पा रहे हैं। घर के ऊपरी तल में सामान शिफ्ट कर लिया गया है जबकि नीचे के हिस्सों में घर के अंदर तक पानी भर चुका है। मंगलवार को कॉलोनी में पानी की निकासी भी नहीं हो सकी। यहां से जलनिकासी के लिए जो पंप मंगाए गए थे वह मुख्यमंत्री के जनसभा स्थल पर इस्तेमाल हो रहे थे। इससे भोलेनाथ कॉलोनी का पानी बाहर नहीं निकाला जा सका। मोहल्ले में नाव चलाई गई जिससे लोगों ने जरूरत के सामान घरों तक पहुंचाए। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि संक्रामक बीमारियां भी फैल सकती हैं। कीड़े-मकौड़े घरों में दिख रहे हैं। मालूम हो कि नगर निगम ने इस कॉलोनी को अवैध बताते हुए अपने हाथ खड़े कर दिए थे। यह कॉलोनी विकास प्राधिकरण की ओर से बनाई गई है।
00

- पेयजल को भी तरसी आबादी
लाइनपार के कई मोहल्ले के अलावा दौलतबाग में लोग पेयजल के लिए भी परेशान हुए। बिजली आपूर्ति ध्वस्त होने की वजह से यहां मंगलवार की सुबह नलकूप नहीं चल सका। इससे हजारों लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। लोगों ने हैंडपंप की मदद से पानी भरा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें