12 से घटाकर 7.6 और तीन मीटर की गई एफओबी की चौड़ाईमंडल के कई स्टेशनों के विकास कार्य की डीपीआर तीन बार बनाई जा चुकी है। लोगों की मांग और स्टेशन की जरूरत के अनुसार कई स्थानों पर फुट ओवरब्रिज की चौड़ाई घटाई गई है। पहले सभी स्टेशनों पर 12 मीटर चौड़े एफओबी बनाए जाने थे लेकिन बाद में इनकी चौड़ाई घटाकर 7.6 और तीन मीटर कर दी गई।
हापुड़, अमरोहा, चंदौसी, नजीबाबाद, नगीना, हरदोई में 12 मीटर। रुड़की, स्योहारा, रामपुर, शाहजहांपुर, गजरौला व बालामऊ में 7.6 मीटर। बिजनौर, धामपुर, कोटद्वार व आंवला स्टेशन पर तीन मीटर चौड़े एफओबी बन रहे हैं।
ट्रेन से चार धाम की यात्रा का सपना भी अधूरा
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग चार धाम रेल लाइन प्रोजेक्ट जून 2025 तक पूरा होना था। अब इसकी समय सीमा बढ़ाकर जून 2026 कर दी गई है। पहाड़ों के बीच सुरंग खोदकर रेलवे लाइन बिछाने में समय लग रहा है। हालांकि ज्यादातर काम पूरा हो चुका है लेकिन कई तकनीकी बिंदुओं का पूरा होना बाकी है।
300 किमी से ज्यादा के इस मार्ग का 156 किमी हिस्सा मुरादाबाद मंडल में है। इसकी मॉनिटरिंग के लिए डीआरएम कार्यालय के नजदीक नया कंट्रोल रूम तैयार हो चुका है। जल्द ही परिचालन से संबंधित अधिकारियों का केबिन यहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।
अमृत भारत योजना में इन स्टेशनों का नाम
बिजनौर, रामपुर, चंदौसी, गजरौला, अमरोहा, स्योहारा, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद, शाहजहांपुर, हापुड़, हर्रावाला, कोटद्वार, रुड़की, हरदोई, बुलंदशहर, गढ़मुक्तेश्वर, आंवला, बालामऊ
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माण कार्यों में कई बदलाव हुए हैं। पुलों की चौड़ाई घटाई गई है। दोबारा प्लान बनाकर स्वीकृति लेना व बजट परिवर्तन में समय लगता है। बदलावों के चलते समय लगा है लेकिन स्टेशनों के भवन आकर्षक तरीके से बन रहे हैं। - आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम