कांठ। भारत और पाकिस्तान के बीच में चल रही तकरार को देखते हुए शासन के निर्देश पर शनिवार को छजलैट ब्लॉक परिसर में नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ब्लॉक कर्मचारियों, आशाओं, ग्राम प्रधानों, सचिवों, पंचायत सहायकों व अन्य लोगों को मॉक ड्रिल के माध्यम से अभ्यास कर प्रशिक्षण दिया।
एसडीएम संत दास पंवार के नेतृत्व में पहले सिविल डिफेंस अधिकारियों और कर्मचारियों ने ब्लॉक सभागार में मौजूद लोगों को हमले से बचाव के बारे में जागरूक किया। इसके बाद ब्लॉक कार्यालय के मैदान में मॉक ड्रिल की गई। जिसमें अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने आग बुझाने, बिल्डिंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने आदि के बारे में प्रशिक्षण करके दिखाया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने घायलों को किस प्रकार उठाकर अस्पताल तक ले जाना है, इसका अभ्यास करके दिखाया।
इसी के साथ नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) की टीम ने हमले का सायरन बचने पर जमीन पर लेटने और दोनों कानों को बंद रखने का प्रशिक्षण देते हुए अन्य अभ्यास करके दिखाए। इस अवसर पर एसडीएम संत दास पंवार, सीओ अपेक्षा निम्बाडिया, बीडीओ निर्मल कुमार द्विवेदी, प्रभारी बीडीओ सतीश कुमार, तहसीलदार अंजली सिंह, नायब तहसीलदार योगेशचंद्र शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक छजलैट संजय पांचाल, चिकित्साधीक्षक डॉ. राजीव सिंह, सिविल डिफेंस के उप नियंत्रक नीरज चक, चीफ वार्डेन मजमुल इस्लाम, प्रभागीय वार्डेन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, सेक्टर वार्डेन रामेंद्र, ललित कुमार यादव, अखिल यादव, गौरव कुमार, योगेश कुमार, दिलफराज, जिला सैनिक कल्याण विभाग से हवलदार शिवराज सिंह, सरवेंद्र सिंह, फायरमैन अग्निशमन कृपाल सिंह, ओमपाल सिंह, संदीप कुमार, दीपक कुमार, जितेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, गौरव गिरी, सतेंद्र सिंह आदि रहे।