कटघर थानाक्षेत्र के गोट गांव निवासी पूर्व प्रधान नक्शे अली का बेटा बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की बाइक और चाकू बरामद किया है। मंगलवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि मंगलवार को काशीपुर तिराहे के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक आई। पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने बाइक दौड़ा दी। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने पीछा कर बाइक सवार को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम अख्तर खान उर्फ अंतर बताया। वह कटघर के गोट गांव निवासी पूर्व प्रधान नक्शे अली का बेटा है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने सोमवार को मैनाठेर में बाइक चोरी की थी। इसके बाद वह उसे बेचने के लिए जा रहा था। मंगलवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।