सीआईएससीई के परिणाम में एक बार फिर से स्प्रिंगफील्ड्स कालेज का दबदबा रहा। हाईस्कूल और इंटर दोनों में ही कालेज के छात्र छात्राएं टाप पर रहे। आईसीएसई (दसवीं) में शुभि गुप्ता 96.4 प्रतिशत नंबर के साथ पहले स्थान पर जबकि आईएससी (इंटर) में शानू देओल ने फर्स्ट पोजीशन हासिल की।
सीआईएससीई में आईसीएसई (दसवीं) के 976 और आईएससी (इंटर) में 653 बच्चे शामिल हुए थे। जिनका परिणाम शुक्रवार को जारी हुआ। परिणाम को लेकर छात्र छात्राओं में जबरदस्त उत्साह रहा। रिजल्ट में मुरादाबाद के छात्र छात्राएं का उत्साह देखने वाला रहा।
मुरादाबाद में दसवीं और इंटर दोनों में ही पहला स्थान स्प्रिंगफील्ड्स कालेज की विद्यार्थियों के नाम रहा। इंटर में शानू देओल के बाद दूसरे स्थान पर उत्कर्ष विष्ट 95.75 स्प्रिंगफील्ड्स कालेज, जबकि जीके वेलहम्स की सृष्टि पसरीजा 95.50 के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
वहीं हाईस्कूल में शुभि गुप्ता पहले और नितिन गोस्वामी 96.2 स्प्रिंगफील्ड्स कालेज, फातिमा जिया 96.2 विल्सोनिया कालेज दूसरे और 95.80 के साथ तनिष्क यादव तीसरे स्थान पर रहे।
बेटियों ने छू लिया आसमान
आईसीएसई के परिणाम में एक बार फिर से बेटियां ही टाप पर रहीं। टाप टेन सूची में लड़कियों भी बराबरी पर टक्कर दी है। सभी विषयों में उन्होंने जमकर नंबर बटोरे। हालांकि इनमें से छात्राओं के मुकाबले छात्रों पड़ला भारी रहा।
रिजल्ट में हाईस्कूल में टाप शुभि ने किया। जबकि टाप टेन लिस्ट में कुल 16 छात्र छात्राएं शामिल रहे। जिनमें से आठ बेटियां हैं। इनमें शुभि, फातिमा जिया, कृतिका, नूपुर अरोड़ा, फायजा नईम, आयुषि पांडे, गौरी गुप्ता, मेधा शर्मा शामिल रहीं।
जबकि इंटर में छात्र आगे रहे। टाप टेन की सूची में भी विद्यार्थी शामिल हैं। जिनमें केवल चार ही छात्राएं अपनी जगह बना पाई। टापर भी छात्र ही रहे। इस सूची में वर्तिका, सृष्टि पसरीजा, सुरभि पुंढीर, लावण्या शर्मा शामिल हैं।