फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मच्छरों के साये में पढ़ रहे बच्चे...फॉगिंग के नाम पर खानापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बच्चों को स्कूलों में मच्छर काट रहे हैं। कई जगह तो स्थिति यह है कि बच्चे सही से पढ़ नहीं पाते। उन स्कूलों में ज्यादा दिक्कत है जहां आसपास जलभराव है। या नाला है। ज्यादातर स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि वह अपने स्तर से ही फॉगिंग करवा रहे हैं। नगर निगम की ओर से फॉगिंग या एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


यह बोले स्कूल संचालक
कांठ रोड और सिविल लाइंस की दोनों ब्रांचों में लगभग तीन हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। निगम द्वारा दोनों ही जगह फॉगिंग या एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं करवाया गया है। अपनी फॉगिंग मशीन खरीद ली है। अपने स्तर से ही करते हैं।
डॉ. अनिल अग्रवाल, निदेशक, एसएस चिल्ड्रेन अकादमी

जुलाई की शुरुआत में सिविल लाइंस ब्रांच में फॉगिंग करवाई गई थी। इसके बाद से कोई भी व्यक्ति फॉगिंग या एंटी लार्वा का छिड़काव करने के लिए नहीं आया। वहीं, स्कॉलर्स होम पाकबड़ा में एक बार भी नगर पंचायत की ओर से फॉगिंग नहीं करवाई गई है। तीनों ब्रांच में करीब दो हजार बच्चे पढ़ते हैं। अपने स्तर से कक्षाओं में ऑल आउट लगवाई है। इसके अलावा परिसर में साफ-सफाई करवाते हैं और खुद रुपये देकर फॉगिंग करवाई है।
विज्ञापन

डॉ. आशीष संतराम, निदेशक, विल्सोनिया ग्रुप ऑफ कॉलेज


हमारे स्कूल में आठ सौ बच्चे पढ़ते हैं। हमने अपने स्तर से स्कूल में फॉगिंग करवाई है। नगर पंचायत या स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस तरह की कोई भी गतिविधि नहीं हुई है।
- डॉ. स्वाति शर्मा, प्रिंसिपल, स्प्रिंगफील्ड्स न्यू मुरादाबाद


स्कूल में आठ सौ बच्चे पढ़ रहे हैं। नगर निगम की ओर से 15 दिन पहले फॉगिंग हुई थी, लेकिन वह स्कूल की सड़क पर करके चले गए थे। उन्होंने स्कूल के परिसर में फॉगिंग नहीं की है। इस सीजन की यह पहली बार की फॉगिंग थी। हम अपने स्तर से क्लास में स्प्रे करवाते हैं। मैदान में नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

डॉ. जी कुमार, निदेशक, आरएसडी अकादमी स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें