फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोंटकर की गई थी मासूम मिलन की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा के शरीफ नगर में मासूम मिलन की हत्या गला घोंटकर की गई थी। बुधवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

शरीफ नगर निवासी संजीव कश्यप काशीपुर में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे संजीव का बेटा मिलन (03) घर के बाहर से खेलते समय लापता हो गया था। पांच घंटे बाद बच्चे का शव घर के पीछे पड़ा मिला था। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। पीएम रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि मासूम को गला घोंटकर मौत के घाट उतारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें