फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजार के पास युवती को पड़ा मिला छह माह मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। गुरुवार सुबह कैलसा मार्ग पर गुरेठा के निकट स्थित दरगाह पर जा रही एक युवती को छह माह का नवजात झाड़ियों में रोता हुआ पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को कब्जे में लेने के बाद चाइल्ड लाइन केयर को सौंप दिया है।
विज्ञापन

नगर के कैलसा रोड स्थित निवासी एक युवती फौलाद शाह बाबा के मजार पर बृहस्पतिवार करीब 12 बजे दुआ मांगने जा रही थी। जैसे ही वह मजार के पास पहुँची, तभी उसे उससे कुछ दूर स्थित झाड़ियों में बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। झाड़ियों के पास पहुंच कर देखा तो वहां नवजात दिखाई दे गया। युवती ने तुरंत उसे झाड़ियों से निकालकर अपनी गोद में ले लिया। उसे चुप कराया। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। जिसके बाद युवती ने बच्चे को पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी रजंन शर्मा ने बताया की नवजात की उम्र करीब छह माह के आसपास है। चाइल्ड लाइन के वर्करों को बुलाकर बच्चे को उन्हें सौंप दिया गया है। वह बच्चा किसका है और वहां कैसे आया पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें