फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल के बच्चे ने पी लिया कीटनाशक, हालत गंभीर

Sun, 19 Mar 2017 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
pesticides
विज्ञापन
मझोला के प्रीतमनगर में रहने वाल चार साल के बच्चे ने शनिवार को पानी समझकर कीटनाशक पी लिया, इससे उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


प्रीतमनगर में आदेश कुमार पत्नी नीलम और बेटे वंश (4) एवं एक बेटी के साथ रहते हैं। वह बर्तनों पर पॉलिश का काम करते हैं, उनके घर में ही उनका भाई सोनू भी रहता है। वह भी बर्तनों पर पॉलिश का काम करता है। दोनों भाईयों ने बर्तनों पर पॉलिश कर पास ही कीटनाशक रख दिया और दूसरे काम में व्यस्त हो गए।

इस दौरान वहां पर वंश पहुंच गया, वह गलती से कीटनाशक को पानी समझकर पी गया। हालत बिगड़ने पर पता चला तो परिजन बच्चे को पहले प्रकाशनगर स्थित निजी अस्पताल ले गए, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने पर बच्चे को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें