भोजपुर। क्षेत्र के ग्राम नकटपुरी कला निवासी मोहम्मद हनीफ उर्फ बाबू का ढाई वर्षीय पुत्र मोहम्मद बिलाल शुक्रवार की दोपहर को घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच सड़क से गुजर रही कार की चपेट में चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद से चालक कार लेकर भागने में सफल हो गया। बालक की मौत की खबर सुनकर पिता हनीफ, माता नाजरुल बेगम, बहन खतीजा, गोसिया, अलीजा, शिफा, बेबी तथा भाई मोहम्मद शोएब, मोहम्मद दानियाल का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि परिवार वालों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है। गांव के गणमान्य लोग समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं।