फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा छठ महापर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। छठ महापर्व का आगाज सोमवार को नहाय-खाय के साथ होगा। मुरादाबाद में सात स्थानों पर प्रमुख रूप से छठ महापर्व मनाया जाएगा। इसके लिए रविवार को दिनभर प्रमुख घाटों पर साफ-सफाई का कार्य किया गया।
विज्ञापन

मान्यता है कि नहाय खाय के दिन व्रती स्नान आदि कर नए वस्त्र धारण करते हैं और शाकाहारी भोजन लेते हैं। व्रती के भोजन करने के पश्चात ही परिवार के बाकी के सदस्य भोजन करते हैं। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। मंगलवार को खरना, बुधवार को पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। मुरादाबाद में सबसे प्राचीन छठ घाट बुद्धि विहार छठ पूजा पार्क हैं, जहां लगभग दो सौ परिवार पूजा करते हैं। जिले में इस बार लगभग 450 परिवारों द्वारा हर्षोल्लास के साथ छठ महापर्व मनाए जाने का अनुमान है। छठ पूजा समिति द्वारा छठ पूजा की तैयारी की गई, जिसमें रविवार को मुख्य रूप से घाटों की साफ-सफाई शामिल है। बुद्धि विहार में छठ पूजा पार्क में भूपेश सिंह और अमन सिंह, कपूर कंपनी होलिका मंदिर के पास विशाल सिंह गोलू एवं दिशांत शुक्ला, रेलवे हरथला कॉलोनी में आरपीएफ ग्राउंड में अमित दुबे के नेतृत्व में छठ घाट की साफ-सफाई कराई गई। छठ पूजा सेवा समिति के सदस्य परमजीत सिंह ने बताया कि रविवार को की गई घाटों की साफ-सफाई में भूपेश कुमार सिंह, धर्मवीर सिंह, अमन सिंह, मुनेंद्र गिरी, निशांत कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, उमेश भारती, अंकित सिंह, शिवम सिंह, मंजीत सिंह, श्रीकांत वर्मा, रूपलाल, रंजीत सिंह, हेमंत कुमार झा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें