फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छजलैट के युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। बाइक सवार युवक को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में युवकी की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छजलैट थाना क्षेत्र के गांव सदुपुरा निवासी मून मसीह (37) चालक थे और वह अपना ही वाहन चलाते थे। रविवार को वह भूसे की तलाश में बाइक से निकटवर्ती जनपद अमरोहा क्षेत्र में गए थे। जब वह अमरोहा की जमना खास पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद पिकअप को मौके पर ही छोड़ कर चालक भाग गया। हादसे के बाद ग्रामीणों और राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर आई एंबुलेंस से घायल मून मसीह को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर लगने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मून मसीह की मौत से बीमार पत्नी रेनू, दस साल के बेटे संस्कार और आठ साल के शगुन, भाई मोनू, मोरिस, सोनू और मां रो-रो कर बेहाल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें