फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव : 55 उम्र में फेसबुक पर चैटिंग करता है पति, पत्नी को एतराज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। तीस साल पुराने दंपती के वैवाहिक जीवन में फेसबुक ने जहर घोल लिया। महिला ने पति पर आरोप लगाया कि वह रात को अलग कमरे में सोने का बहाना बनाकर चले जाते और वहां जाकर फेसबुक पर रात पर चैटिंग करते हैं। महिला को शक है कि वो गैर महिलाओं से बातचीत करते हैं। वह अपना मोबाइल तक नहीं देखने देते हैं। इतना ही नहीं मोबाइल में हमेशा लॉक लगाकर रखते हैं। बुजुर्ग दंपती के बीच चल रहे इस विवाद को नारी उत्थान केंद्र में काउंसलिंग के जरिये सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पति की शिकायत करने वाली महिला का मायका मुरादाबाद में है। तीस साल पहले उसकी शादी दिल्ली में सरकारी विभाग में कार्यरत कर्मचारी के साथ हुई थी। एक माह पहले महिला अपने मायके आ गई थी। यहां आकर महिला ने अपने मायके वालों से पति की शिकायत की। पंद्रह दिन महिला ने पति के आने का इंतजार किया। इसके बावजूद पति उसे बुलाने नहीं आया। तब महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर पति की शिकायत की। जिसमें महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि वह पिछले तीन साल से पति की हरकतों से परेशान है। महिला ने बताया कि उसके बच्चे बड़े हो गए हैं। इस लिए वह सब कुछ सहन करती आ रही, लेकिन पति की आदतों में सुधार नहीं हुआ। महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि पति रात में दूसरे कमरे में चले जाते हैं। वह वहां जाकर फेसबुक और व्हाट्सएप पर चैटिंग करते हैं। एसएसपी कार्यालय से महिला के प्रार्थना को काउंसलिंग के लिए नारी उत्थान केंद्र भेज दिया गया गया। नारी उत्थान केंद्र के काउंसलर एमपी सिंह ने बताया कि दंपती के बीच चल रहे विवाद को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। उन्हें अगली तारीख दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें