फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-सिटी बसों की चार्जिंग का स्टेशन तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के लाकड़ी फाजलपुर में नगर निगम की भूमि पर ई-बसों की चार्जिंग के लिए चार्जिंग स्टेशन बन कर तैयार हो गया है। मंगलवार को इसका विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा स्मार्ट सिटी के चार परियोजनाओं का लोकार्पण तथा आठ परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। नगर आयुक्त संजय चौहान ने सोमवार देर सायं स्मार्ट सिटी से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

नगर में मंगलवार से ई-सिटी बसों का संचालन शुरू हो रहा है। इन बसों को चलाने की तैयारी से पिछले करीब एक साल से की जा रही थी। नगर निगम द्वारा इन बसों की चार्जिंग के लिए स्टेशन तैयार किए जाने का कार्य स्मार्ट सिटी के माध्यम से कराया जा रहा था। लाकड़ी फाजलपुर स्थित नगर निगम की करीब एक एकड़ भूमि में यह चार्जिंग स्टेशन बन कर तैयार हो चुका है। नगर आयुक्त संजय चौहान ने बताया कि इसमें करीब 14 बसों की एक साथ चार्जिंग की व्यवस्था है। करीब आधा घंटे की चार्जिंग में यह बसें करीब 120 किमी तक का सफर तय कर सकेंगी। उन्होंने इन बसों के मंगलवार को शुरू किए जा रहे संचालन कार्यक्रम को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने वाले लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पंचायत भवन में किया जाएगा।
मुख्यमंत्री इन योजनाओं का करेंगे लोकार्पण/शिलान्यास
नगर आयुक्त संजय चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वरा वर्चुअल माध्यम से नगर विकास विभाग की वर्षा जल संचयन द्वारा भूजल पुनर्भरण, पार्कों का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास, वायु गुणवत्ता और निगरानी प्रणाली तथा सरकारी भवनों पर सोलर रूफ टॉप का लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा जलापूर्ति नेटवर्र्क के लिए स्मार्ट मीटरिंग का विकास, धातु हस्तशिल्प सेवा केंद्र भवन के विकास को सुदृढ़ बनाना, मानव श्मशान, सरकारी स्कूलों में सोलर रूफटॉप, बेहतर नागरिक सेवाओं के लिए क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए ई-कियोस्क, ओवरहेड पानी की टंकी का सौंदर्यीकरण, ऊर्जा और सामाजिक लाभ बचाने के लिए स्ट्रीट वेंडर्स के लिए सोलर लालटेन, स्ट्रीट लाइट स्काडा के साथ विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ करने की योजना का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें