कीर्तन से किया मातारानी का गुणगान
अशोक नगर के शिव शक्ति मंदिर में मातारानी का कीर्तन कर उनका गुणगान किया गया। कन्याओं का पूजन किया गया और उन्हें प्रसाद दिया गया। इसके बाद दोपहर में फिर कीर्तन हुआ।
नागरिक सुरक्षा के वालंटियर्स ने संभाली व्यवस्था
सिद्धपीठ माता काली मंदिर में नागरिक सुरक्षा मुरादाबाद के वालंटियर्स ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। अपर जिलाधिकारी नगर ज्योति सिंह ने मंदिर में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए ड्यूटी लगाई थीं। कैंप में खोए पाए बच्चों को उनके माता पिता से मिलवाना, साथ ही पानी की व्यवस्था करना और शांति व्यवस्था में सहयोग करना मुख्य रहा।
इस दौरान उपनियंत्रक जय राज तोमर, सहायक उपनियंतक सतीश कुमार, प्रभारी डिवीजनल वार्डन अशोक कुमार गुप्ता, स्टाफ अधिकारी चक्रेश लोहिया, स्टाफ अधिकारी राजेश गुप्ता, आईसीओ तिलक राज सिक्का, पोस्ट वार्डन लक्ष्मण सिंह प्रजापति, शाकिर हुसैन, विपुल कुमार अग्रवाल, सूरज प्रकाश आदि रहे।