फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को डॉक्टरों, रिटायर्ड अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी लोगों को मोदी और योगी सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और उनके बारे में समझाने की सलाह दी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पार्टी के जिला कार्यालय पर प्रभावी मतदाताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी डॉक्टर और रिटायर्ड अधिकारी मोदी और योगी सरकार की योजनाओं के बारे में जानते हैं। चुनाव के दौरान दोनों वर्ग योजनाओं के बारे में प्रत्येक मतदाताओं को समझा सकते हैं। योजनाओं का लाभ भी बता सकते हैं। बैठक में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि डॉक्टर समाज में भगवान के रूप में कार्य करते हैं। वे अपने कार्य को जब तक पूर्ण नहीं कर लेते तब तक रात दिन का ख्याल नहीं करते हैं। डॉक्टर अपनी ड्यूटी को जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए मनुष्य के जीवन को बचाते हैं। बैठक में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, विधायक रितेश गुप्ता, मेयर विनोद अग्रवाल, एमएलसी सतपाल सिंह सैनी, एमएलसी गोपाल अंजान, वाईपी सिंह, अशोक पाल, राजन विश्नोई, विशाल त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, डॉ. सीपी सिंह, डॉ. विनीत गर्ग, डॉ. रचना सिंह आदि शहर के अन्य डॉक्टर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें