फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सीडीओ ने परिषदीय स्कूलों में जाकर परखी शिक्षा की गुणवत्ता

Sun, 06 Jul 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी ने शनिवार दोपहर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में जाकर शिक्षा की गुणवत्ता परखी। मिलक नगलिया में स्कूल कक्ष की छत चटकी होने और सामुदायिक शौचालय बंद मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सीडीओ तहसील बिलारी में समाधान दिवस की कार्रवाई के दौरान ही बीच में अचानक दोपहर 12 बजे ब्लॉक के मिलक नगलिया जट गांव के प्राइमरी स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता परखने पहुंच गईं। उन्होंने स्कूल की सभी कक्षाओं में जाकर छात्रों से जानकारी ली। छात्रों से यह भी पूछा कि अब तक किन किन विषयों की पाठ्य पुस्तकें मिली हैं। मिलक नगलिया जट स्कूल की छत चटकी हुई मिलने पर उन्होंने बीईओ अजहरे आलम और प्रभारी शिक्षक मोहर सिंह को निर्देश दिए कि चटकी छत वाले कक्ष में छात्रों को पढ़ने के लिए न बैठाया जाए।
सीडीओ ने स्कूल परिसर में ऊंची घास खड़ी होने और सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर बीडीओ बिलारी को निर्देश दिए कि विशेष अभियान चलवाकर स्कूल परिसर में सफाई करवाई जाए। सीडीओ जब स्कूल के निकट स्थित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण करने पहुंची तब उसमें ताला लटका मिला। सीडीओ ने एडीओ पंचायत को शौचालय केयरटेकर के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बाद में सीडीओ ने बिलारी नगर के मोहल्ला पैंठ बाजार स्थित कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां भी उन्होंने अलग अलग कक्षाओं के छात्रों से किताबें पढ़वाकर और ब्लैक बोर्ड पर लिखवाकर देखा। विज्ञान लैब का सामान आलमारी में बंद मिलने पर नाराजगी जताई। कई छात्र सीडीओ द्वारा पूछे गए सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। सीडीओ ने कम्पोजिट विद्यालय में संचालित सुगम्य पुस्तकालय भी देखा। पुस्तकालय में दिव्यांग छात्र पर्याप्त मात्रा में न मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें