फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई रेड : रेलवे बाबू गिरफ्तार

Wed, 01 Mar 2017 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
arrest - फोटो : social media
विज्ञापन
करीब नौ महीने बाद रेलवे के एक बार फिर घूसखोरी का मामला पकड़ा गया। सीबीआई गाजियाबाद की टीम ने मंगलवार की शाम डीआरएम आफिस में छापा मारकर भू लेख विभाग के बाबू को घूस लेते हुए तीस हजार रुपये के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। बाबू हापुड़ के एक गेट से ट्राला पास कराने के बदले पचास हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


ट्राला भोपाल से हापुड़ आना था। ये कार्रवाई आरआर रोडवेज लिमिटेड कंपनी मुंबई के मैनेजर की शिकायत पर हुई है।  टीम देर रात बाबू को लेकर गाजियाबाद चली गई। आरआर रोडवेज लिमिटेड कंपनी मुंबई के मैनेजर ओमप्रकाश शर्मा को मुरादाबाद गाजियाबाद रूट पर हापुड़ शहर के टीपीनगर स्थित गेट नंबर 77 सी से ट्राला पास कराना था।

ट्राला पर भोपाल से हापुड़ पहुंचना था। इसके लिए उन्होंने डीआरएम आफिस के भू लेखा विभाग में दरखास्त दिया था। ताकि ओएचई लाइन प्रभावित न हो। लेकिन विभाग का बाबू हेमचंद्र जोशी पचास हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। लंबे समय से फाइल पास नहीं करा था।
विज्ञापन


जिसपर ओमप्रकाश शर्मा ने इसकी शिकायत सीबीआई गाजियाबाद से की। मंगलवार की शाम सीबीआई गाजियाबाद की टीम ने इंस्पेक्टर एके शर्मा के नेतृत्व भू लेख विभाग में छापा मारा।

जहां बाबू को मैनेजर से तीस हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। बाद में सीबीआई की एक टीम ने बाबू के घर भी छापा मारा। मुकदमा दर्ज करने के बाद देर रात तक सीबीआई की टीम डीआरएम आफिस में मामले की छानबीन करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें