फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर से नकदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में चोरों ने व्यापारी के फ्लैट से नकदी और जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार बाहर हुआ गया था। व्यापारी का परिवार लौटा तो घटना की जानकारी हो पाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के कौशांबी थानाक्षेत्र के वैशाली निवासी व्यापारी अनुज कुमार का परिवार सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के काजीपुरा रोड पर आकाश ग्रीन स्थित फ्लैट नंबर बी18 में किराए पर रहता है। अनुज ने पुलिस को बताया कि वह 12 अक्तूबर को सहारनपुर गए थे। घर मे ताला लगा था। 14 अक्तूबर को मकान मालिक ने कॉल करके बताया कि फ्लैट के मुख्य दरवाजे का ताला और अंदर के कमरे के ताले टूटे हैं। सूचना मिलने पर अनुज लौट आए और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोर दस हजार रुपये की नकदी समेत करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें