फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवती को बहलाकर ले जाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। एक गांव निवासी महिला ने पांच लोगों पर उसकी पुत्री को बहलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार उसकी पुत्री का एक युवक से प्रेम संबंध था और इसी को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते पूर्व में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
महिला ने आरोप लगाया कि शुक्रवार देर रात एक कार से आए युवक ने उसकी पुत्री को फोन कर घर के बाहर बुलाया और अपने साथ ले गया। महिला का आरोप है कि जब वह नीचे पहुंची तो कार जा चुकी थी व इसके बाद घर के कमरे में जाकर देखा तो अलमारी और संदूक खुले पड़े थे तथा सामान बिखरा हुआ था। महिला का आरोप है कि वहां रखे जेवर और नकदी भी गायब मिली।
विज्ञापन

महिला ने आरोपी युवक समेत उसके परिजनों और रिश्तेदारों पर बेटी को बहलाकर ले जाने तथा रिपोर्ट वापस लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें