सिरसवां दोराहा। डिलारी दोराहे के पास कार की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रामपुर के थाना टांडा अंतर्गत ग्राम सहपुरा निवासी नासिर हुसैन (40) शुक्रवार की दोपहर को पत्नी जासमीन, पुत्र सुफियान एवं भतीजे आरिफ के साथ बाइक से थाना डिलारी के ग्राम गोविंदपुर को जा थे। डिलारी दोराहे के पास सामने से आ रही कार ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों के इलाज के लिए मुरादाबाद के हायर सेंटर भेज दिया था। जहां पर शुक्रवार की रात इलाज के दौरान नासिर हुसैन की मौत हो गई। मृतक के भाई शाहिद हुसैन ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। संवाद