फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अनुसूचित जाति के लोगों के बाल काटने से इनकार, मामला दर्ज

Sun, 14 Jul 2019 05:05 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद के पीपलसाना में शैलून - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुरादाबाद के पीपलसाना में मुस्लिम नाई द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के बाल काटने से इनकार करने को लेकर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसके बाद छानबीन भी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 
क्या था मामला?

मामला छह जुलाई को तब सामने आया जब पीपलसाना निवासी वाल्मीकि समाज के कुछ लोगों ने एसओ भोजपुर का प्रार्थना पत्र देकर कहा कि गांव के हेयर ड्रेसर उनके बाल इसलिए नहीं काटते क्योंकि वह वाल्मीकि समाज से हैं। हेयर ड्रेसर पर छुआ छूत का आरोप लगाते हुए इन युवकों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। थाना स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज इन युवकों ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी शिकायती पत्र दिए थे।

मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो एसडीएम सदर और सीओ ठाकुरद्वारा ने दोनों पक्षों को बुलाकर बात की थी। अफसरों की मौजूदगी में हेयर ड्रेसर ने लिखकर दिया कि भविष्य में वह सभी की शेविंग-कटिंग करेंगे। जाति के आधार पर किसी के बाल काटने से इंकार नहीं करेंगे। फैसले में वसीम हनीफ, राशिद, जाहिद, कय्यूम, सिराज आलम, अय्यूब, आसिम आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें