फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान की हत्या में रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के मऊ गांव में पूर्व प्रधान गजराज सिंह की हत्या रिश्तेदार ने की थी। पुलिस ने पूर्व प्रधान के बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक पूर्व प्रधान के पोते का साला बताया जा रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

आरोपी ने संपत्ति बंटबारे केे लेकर पूर्व प्रधान को जान से मारने की धमकी दी थी।
कुंदरकी थानाक्षेत्र के बाछल भूड़ गांव निवासी पूर्व प्रधान गजराज सिंह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मऊ गांव स्थित आवास की पहली मंजिल पर अकेले रहते थे, जबकि भूतल पर उनके गांव निवासी विनोद किराये पर रहता है।
पूर्व प्रधान के दोनों बेटे सतवीर और धर्मपाल अपने-अपने परिवार के साथ बाछल भूड़ गांव में ही रहते हैं। 29 अगस्त की रात पूर्व प्रधान चारपाई पर मृत अवस्था में पड़े मिले थे। किरायेदार की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे थे और पुलिस को सूचना दी थी। सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला था कि पूर्व प्रधान को गला घोंटकर मौत के घाट उतारा गया था। पूर्व प्रधान के बेटे धर्मपाल ने पुलिस को बताया कि उसके भाई सतवीर के बेटे अंकित के ससुराल वाले संपत्ति बंटवारे को लेकर आए दिन विवाद करते हैं।
विज्ञापन

अंकित का साला अंकुर निवासी गुरैठा थाना पाकबड़ा भी लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा था। सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि आरोपी अंकुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलाया किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें