फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंदरकी विधायक रिजवान के बेटे भतीजे पर रिपोर्ट

Sat, 18 Feb 2017 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख पति के साथ गालीगलौज करने और धमकाने के आरोप में   विधायक हाजी रिजवान के पुत्र और उनके भतीजा के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इसी मामले में शुक्रवार को फिर से ब्लाक कार्यालय में दोनों पक्ष में कहासुनी हुई। सूचना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को समझाया।
विज्ञापन

 
ब्लाक प्रमुख गुलाफेरून के पति हाफिज मोहम्मद वारिस ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बीती 15 फरवरी को मतदान के दिन वह अपने गांव अहमदनगर जैतबाड़ा के पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद गांव में ही ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे।

इसी दौरान काले रंग की स्कार्पियो से आए कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान के पुत्र फैजान और उनके भतीजा आयाज उर्फ पुत्तन ने कहा कि सपा को वोट दिलवा। इस पर मैंने कहा कि गांव वालों की मर्जी है कि वह अपना वोट कहीं भी डाले।
विज्ञापन


प्रमुख पति का आरोप है कि दोनों ने उसके साथ गालीगलौज की और बाद में जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर शुक्रवार को ब्लाक कार्यालय पर दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी हो गई।

ब्लाक प्रमुख पति की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके  पर पहुंचे, जिस पर दोनों पक्ष के लोग  शांत हो गए। इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई लेकिन कुछ लोग मामले को सुलझाने का भी प्रयास करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें