फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये रिश्ता क्या कहलाता है': दुकान पर सिपाहियों ने कैदी को पिलाई सिगरेट, सामने आया मामला तो दोनों हुए लाइनहाजिर

Fri, 01 Dec 2023 09:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में पुलिस को कैदी से रिश्ता बनाना महंगा पड़ गया। जहां सिपाही ने एक दुकान के बाहर बंदी को सिगरेट पिलाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के सामने सिगरेट पीता हुआ कैदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोर्ट में पेशी पर लेकर जाते समय सिपाहियों को आरोपी से रिश्ता बनाना महंगा पड़ गया। आरोप है कि सिपाही बंदी को दुकान के सामने खड़ा कर सिगरेट पिला रहे थे। वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। 

विज्ञापन


आरोपी को पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने 23 नवंबर को मझोला के कांशीरामनगर निवासी शुभम वर्मा को पोस्टमार्टम हाउस के पास तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। 25आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराया। 

इसके बाद पुलिस उसको कोर्ट में पेशी के लिए जा रही थी। थाना प्रभारी ने बंदी को पेश करने की जिम्मेदारी सिविल लाइंस थाने के सिपाही संदीप कुमार और साजन कुमार को सौंपी थी। दोनों सिपाही उसे पैदल ही कोर्ट ले जा रहे थे। आंबेडकर पार्क के पास पहुंचने पर एक ठेले वाले के यहां रुक कर दोनों सिपाही आरोपी शुभम वर्मा को सिगरेट पिलाने के लिए रुक गए। 
विज्ञापन


पुलिस हिरासत में आरोपी शुभम सिगरेट पी रहा था तभी किसी ने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो बनाने समय एक सिपाही ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। कुछ लोगों ने सोशल साइट एक्स पर ट्विट कर पुलिस से भी इसकी शिकायत कर दी। 

एसएसपी हेमराज मीणा तक यह प्रकरण पहुंचने के बाद उन्होंने सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर को जांच के निर्देश दिए। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से दोनों सिपाहियों को लाइनहाजिर कर दिया। इस मामले में विभागीय कार्यवाही के लिए सीओ को जांच दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें