फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चालान काटने पर भड़का कार मालिक, ट्रैफिक इंस्पेक्टर को दी धमकी; कहा- नौकरी कैसे की जाती हैं, सिखा देंगे

Fri, 01 Dec 2023 09:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

फोन पर कार मालिक ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि नौकरी कैसे की जाती है, वह उन्हें सिखा देगा। धमकी से क्षुब्ध ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने इस मामले में सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। 
 
विज्ञापन
फोन पर दी धमकी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद जिले में कार का चालान काटने पर एक व्यक्ति ने फोन पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। इस मामले में इंस्पेक्टर की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर पवन कुमार 28 नवंबर की रात सवा नौ बजे फव्वारा चौक पर पुलिस फोर्स के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक कार चालक बगैर सीट बेल्ट लगाए फोन से बात करते हुए जा रहा था। पुलिस टीम ने नियम तोड़ने पर कार चालक को रोक लिया। उसके मुंह से शराब की महक आ रही थी। पुलिस ने ब्रीथ एनलाइजर से उसकी जांच की, लेकिन निर्धारित मात्रा से अधिक ऐल्कोहॉल की मात्रा नहीं पाई गई।

इस मामले में  ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने उसका मोटर वाहन अधिनियम के तहत दो हजार रुपये का चालान कर दिया। इसके बाद ट्रैफिक इंस्पेक्टर के मोबाइल पर एक कॉल आया। फोन पर उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि नौकरी कैसे की जाती है, वह उन्हें सिखा देगा। धमकी से क्षुब्ध ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने इस मामले में सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में सरकारी कार्य में बाधा और धमकी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने धमकी देने वाले के बारे में जानकारी इकट्ठा कर ली है। कार एक फैक्टरी मालिक की बताई जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें