फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024: फर्जी वोट बनवाने में छात्रा के पिता और बीएलएओ पर केस, वायरल वीडियो की प्रशासन ने करवाई थी जांच

Tue, 21 May 2024 05:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कुंदरकी (मुरादाबाद)

सार

कक्षा आठवीं की छात्रा का फर्जी वोट बनवाने के मामले में उसके पति और अन्य कर्मियों के खिलाफ अब केस दर्ज कर लिया गया है। इस प्रकरण में बीएलओ को निलंबित और शिक्षामित्र को बर्खास्त कर दिया गया है। छात्र संभल लोकसभा सीट पर मतदान करने गई थी। इसका वीडियो वायरल हो गया था। 
विज्ञापन
voting - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कक्षा आठ की छात्रा का फर्जी वोट बनवाने के मामले में पुलिस ने बच्ची के पिता, बीएलओ सनद खान व शिक्षामित्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में शिक्षामित्र पहले ही बर्खास्त हो चुका है। छात्रा संभल लोकसभा क्षेत्र में तीसरे चरण में हुए मतदान में कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में एक बूथ पर वोट डालने पहुंची थी।

विज्ञापन


संभल लोकसभा सीट में सात मई को तीसरे चरण में मतदान हुआ था। मुरादाबाद जिले का कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र संभल लोकसभा क्षेत्र में आता है। सात मई को गांव चतुपुर में पोलिंग बूथ संख्या 398 पर कक्षा आठ छात्रा वोट डालने पहुंची थी।

हालांकि विरोध के चलते छात्रा वोट नहीं डाल पाई थी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले की जानकारी मिलने पर डीएम मानवेंद्र सिंह ने घटना को गंभीरता से लिया था।
विज्ञापन


उन्होंने मामले की जांच अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम व एआरओ प्रीति सिंह को सौंपी थी। शनिवार को एसीएम प्रथम ने प्राथमिक विद्यालय चतुपुर में पहुंचकर बच्ची की उम्र के संबंध में जांच की।

बच्ची की आयु 16 वर्ष है। इस मामले में कूटरचित कर आधारकार्ड बनवाने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के आरोप में छात्रा के पिता और बीएलओ को आरोपी ठहराया गया।
विज्ञापन


वहीं तहसीलदार न्यायिक बिलारी एवं एईआरओ अनिल कुमार मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने बच्ची के पिता और बीएलओ समद खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कुंदरकी एसएचओ संजय कुमार पांचाल का कहना कि विवेचना के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। इधर बीएलओ को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें