विकास हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य हत्यारोपी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई पाई है। मुख्य हत्यारोपी ने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए विकास को मौत के घाट उतारा था। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही है।
कटघर थाना क्षेत्र में विकास यादव की हत्या के मुख्य आरोपी और उसके साथी अब तक पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। कटघर के सूरज नगर पीतल बस्ती निवासी विकास यादव (22) को 16 मई की रात करीब दस बजे दो युवक घर से बुलाकर ले गए थे।
विज्ञापन
शनिवार रात उसका शव चमरपुरा स्थित खेत में मिला था। इस मामले में रविवार को पुलिस ने गागन तिराहा निवासी मोहित यादव, सूरजनगर निवासी सचिन पासी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया।
पुलिस ने बताया कि बताया कि 29 अगस्त 2022 को सूरजनगर में अंशुमान सिंह उर्फ काका की गोली मारकर हत्या की गई थी। जिसमें विकास यादव का भाई सुभाष यादव जेल में बंद हैं। इसी हत्या का बदला लेने के लिए अंशुमान के भाई अनिरुद्ध सिंह ने इस हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
उसने योजना के तहत मोहित व सचिन के माध्यम से विकास यादव को उसके घर से बुलवाया था। इसके बाद उसने अपने तीन अन्य साथियों कनिष्क उर्फ गोलू, अभिषेक उर्फ यश व अभिनव के साथ मिलकर विकास यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इसके बाद उसकी लाश जमीन में दबा दी थी। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मुख्य आरोपी अनिरुद्ध और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।