फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुए में पकड़े गए निर्यातक ने एएसपी पर किया केस

Thu, 12 May 2016 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
केस
विज्ञापन
जुए में पकड़े गए सचिन ने एएसपी पर किया केस
विज्ञापन


 जुआ खेलते हुए पकड़े गए दीनदयाल नगर निवासी सचिन अग्रवाल ने अपने अधिवक्ता आनंद मोहन गुप्ता के माध्यम से एएसपी डा. यशवीर सिंह के खिलाफ कोर्ट में अपवाद दर्ज करा दिया है। सचिन अग्रवाल ने सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराए परिवाद में आरोप लगाया है कि वह 25 अप्रैल को अपनी पत्नी स्वाति के साथ कार से जा रहा था। तभी दो पुलिस वालों ने उसे हाथ  देकर रोका और लिफ्ट मांगी। लिफ्ट देने से इंकार करने पर उसे पकड़ लिया और बदसलूकी करके जबरन रकम बरामद दर्शाकर जुए के मुकदमे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एएसपी ने कोतवाली क्षेत्र में छापा मारकर जुआ खेल रहे पांच लोगों को दो लाख रुपये के साथ पकड़ा था। आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि अदालत ने मामले को परिवाद के रूप में दर्ज करके सुनवाई के लिए 11 मई की तारीख तय की है। परिवाद में एएसपी डा. यशवीर सिंह के साथ ही सिपाही अरशद, तेज सिंह, व एक अन्य अज्ञात सिपाही को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें